Friday, February 7, 2025
Homeअपराधराजधानी में चल रहा सेक्स रैकेट पुलिस की पकड़ में, स्पा सेंटर...

राजधानी में चल रहा सेक्स रैकेट पुलिस की पकड़ में, स्पा सेंटर के आड़ में थर्ड जेंडर चला रहा था रैकेट, हो सकते है कई चौकाने वाले खुलासे,

रायुपर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। सेक्स रैकेट दो स्पा सेंटर ‘द मून’ और ‘दम माइंड’ में चल रहा था। स्पा सेंटर से पुलिस ने 6 लड़के और 8 लड़कियों को हिरासत में लिया है। एक स्पा सेंटर में थर्ड जेंडर सेक्स रैकेट चला रहा था। स्पा सेंटर के संचालकों के मोबाइल से कुछ रसूखदारों के चैट मिले है। जिससे आगे चलकर बड़ा धमाका हो सकता है।

बताया जा रहा है की पीछले कुछ दिनों से पुलिस सिविल लाईन क्षेत्र के स्पा सेंटरों में देह व्यापार होने की शिकायते मिल रही थी। शिकायत को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी को कार्यवाही करने निर्देशित किया था। इस निर्देश के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने 24 जून को उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन मनोज ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक IUCAW ललिता मेहर, थाना प्रभारी सिविल लाईन अर्चना धुरंधर सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, महिला रक्षा टीम रायपुर की संयुक्त टीम ने थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत शंकर नगर स्थित ब्लू मून स्पॉ सेंटर में रेड कार्यवाही कर मकान मालिक अशोक बारत एवं मैनेजर आकाश साहू व सहायक मैनेजर विवेक साहू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 03 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है। ब्लू मून स्पॉ सेंटर का संचालक कुनाल राठी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

इसी प्रकार टीम के सदस्यों ने थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत शंकर नगर स्थित द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर में रेड कर स्पॉ की मैनेजर आशियाना यादव (थर्ड जेंडर) एवं सहायक मैनेजर राकेश महानंद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है। द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर का संचालक पिंटू जायसवाल फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार आरोपियों से जप्त मोबाईल फोन को चेक करने पर आरोपियों द्वारा देह व्यापार संचालित करना पाया गया है, आरोपियों ने अपने मोबाईल फोन से कई ग्राहकों के मोबाईल फोन में अलग -अलग महिलाओं की फोटो भेजकर देह व्यापार संचालित कर रहे थे। इसके साथ ही मोबाईल फोन में कई ऐसे ग्रुप भी पाये गये है जिनमें पूरे भारत में देह व्यापार करने की जानकारी मिल रही है।

रेड कार्यवाही के दौरान दोनों स्पॉ सेंटर से आपत्तिजनक वस्तुयें प्राप्त हुई है तथा दोनों स्पॉ सेंटरों से देह व्यापार में संलिप्त कुल 13 महिलाओं को भी थाना लाकर उनका बयान दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 310/23 एवं 311/23 धारा 370, 374 भादवि. तथा 4, 5, 7 पीटा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने के साथ ही देह व्यापार में संलिप्त 13 महिलाओं को भी थाना लाकर उनका बयान दर्ज किया जा रहा है। उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा हाल ही में जारी किये गये आदेश का पालन करते हुए महिलाओं के विरूद्ध कार्यवाही नहीं की गई है तथा महिलाओं को साक्ष्य सूची में शामिल कर उनका बयान लिया जा रहा है।

 

गिरफ्तार आरोपी –

01. आकाश साहू पिता द्वारिका प्रसाद साहू उम्र 35 साल निवासी शिव मंदिर के पास राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर।

02. विवेक साहू पिता डी पी साहू उम्र 30 साल निवासी सड्डू हाऊसिंग बोर्ड कालोनी विधानसभा रायपुर।

03. अशोक बारत पिता उदय कुमार उम्र 27 साल निवासी हाऊसिंग बोर्ड काम्पलेक्स फ्लैट नंबर 208 सिविल लाईन रायपुर।

04. आशियाना यादव पिता भन्दोराम यादव उम्र 30 साल निवासी काठाडीह बी.एस.यू.पी. कालोनी मुजगहन रायपुर (थर्ड जेंडर)।

05. राकेश महानंद पिता सिंहदेव महानंद उम्र 23 साल निवासी कचना रेलवे क्रासिंग के पास पार्वती नगर खम्हारडीह रायपुर।

फरार आरोपी

01. कुनाल राठी – संचालक ब्लू मून स्पॉ सेंटर।

02. पिंटू जायसवाल – संचालक द माइंड स्पॉ सेंटर।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

रायुपर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। सेक्स रैकेट दो स्पा सेंटर ‘द मून’ और ‘दम माइंड’ में चल रहा था। स्पा सेंटर से पुलिस ने 6 लड़के और 8 लड़कियों को हिरासत में लिया है। एक स्पा सेंटर में थर्ड जेंडर सेक्स रैकेट चला रहा था। स्पा सेंटर के संचालकों के मोबाइल से कुछ रसूखदारों के चैट मिले है। जिससे आगे चलकर बड़ा धमाका हो सकता है। बताया जा रहा है की पीछले कुछ दिनों से पुलिस सिविल लाईन क्षेत्र के स्पा सेंटरों में देह व्यापार होने की शिकायते मिल रही थी। शिकायत को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी को कार्यवाही करने निर्देशित किया था। इस निर्देश के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने 24 जून को उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन मनोज ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक IUCAW ललिता मेहर, थाना प्रभारी सिविल लाईन अर्चना धुरंधर सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, महिला रक्षा टीम रायपुर की संयुक्त टीम ने थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत शंकर नगर स्थित ब्लू मून स्पॉ सेंटर में रेड कार्यवाही कर मकान मालिक अशोक बारत एवं मैनेजर आकाश साहू व सहायक मैनेजर विवेक साहू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 03 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है। ब्लू मून स्पॉ सेंटर का संचालक कुनाल राठी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। इसी प्रकार टीम के सदस्यों ने थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत शंकर नगर स्थित द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर में रेड कर स्पॉ की मैनेजर आशियाना यादव (थर्ड जेंडर) एवं सहायक मैनेजर राकेश महानंद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है। द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर का संचालक पिंटू जायसवाल फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार आरोपियों से जप्त मोबाईल फोन को चेक करने पर आरोपियों द्वारा देह व्यापार संचालित करना पाया गया है, आरोपियों ने अपने मोबाईल फोन से कई ग्राहकों के मोबाईल फोन में अलग -अलग महिलाओं की फोटो भेजकर देह व्यापार संचालित कर रहे थे। इसके साथ ही मोबाईल फोन में कई ऐसे ग्रुप भी पाये गये है जिनमें पूरे भारत में देह व्यापार करने की जानकारी मिल रही है। रेड कार्यवाही के दौरान दोनों स्पॉ सेंटर से आपत्तिजनक वस्तुयें प्राप्त हुई है तथा दोनों स्पॉ सेंटरों से देह व्यापार में संलिप्त कुल 13 महिलाओं को भी थाना लाकर उनका बयान दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 310/23 एवं 311/23 धारा 370, 374 भादवि. तथा 4, 5, 7 पीटा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने के साथ ही देह व्यापार में संलिप्त 13 महिलाओं को भी थाना लाकर उनका बयान दर्ज किया जा रहा है। उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा हाल ही में जारी किये गये आदेश का पालन करते हुए महिलाओं के विरूद्ध कार्यवाही नहीं की गई है तथा महिलाओं को साक्ष्य सूची में शामिल कर उनका बयान लिया जा रहा है।   गिरफ्तार आरोपी - 01. आकाश साहू पिता द्वारिका प्रसाद साहू उम्र 35 साल निवासी शिव मंदिर के पास राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर। 02. विवेक साहू पिता डी पी साहू उम्र 30 साल निवासी सड्डू हाऊसिंग बोर्ड कालोनी विधानसभा रायपुर। 03. अशोक बारत पिता उदय कुमार उम्र 27 साल निवासी हाऊसिंग बोर्ड काम्पलेक्स फ्लैट नंबर 208 सिविल लाईन रायपुर। 04. आशियाना यादव पिता भन्दोराम यादव उम्र 30 साल निवासी काठाडीह बी.एस.यू.पी. कालोनी मुजगहन रायपुर (थर्ड जेंडर)। 05. राकेश महानंद पिता सिंहदेव महानंद उम्र 23 साल निवासी कचना रेलवे क्रासिंग के पास पार्वती नगर खम्हारडीह रायपुर। फरार आरोपी 01. कुनाल राठी – संचालक ब्लू मून स्पॉ सेंटर। 02. पिंटू जायसवाल – संचालक द माइंड स्पॉ सेंटर।