Saturday, April 19, 2025
Homeअपराधकुत्ता खरीदने के लिए पैसे नहीं मिलने पर युवक ने मां की...

कुत्ता खरीदने के लिए पैसे नहीं मिलने पर युवक ने मां की कर दी हत्या, पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित नागेश्वर नगर में एक चौंका देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक युवक ने कुत्ता खरीदने के लिए मां से पैसे मांगे, और इंकार किए जाने पर उसने आपा खो दिया। गुस्से में आकर युवक ने हथौड़े से हमला कर अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी। घटना में बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

उरला थाना प्रभारी बीएल चंद्राकर से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार सुबह की है। आरोपी प्रदीप देवांगन (45) ई रिक्शा चालक है। उसने घर में जर्मन शेफर्ड कुत्ता खरीदने के लिए अपनी मां से 200 रुपए मांगे। बुजुर्ग मां गणेशी देवांगन (70) ने पैसे देने से मना कर दिया। इस बात से आरोपी भड़क गया। उसने पास ही पड़े हथौड़ी से मां के सिर पर तीन से चार बार ताबड़तोड़ वार कर दिया। हथौड़ी सिर में लगते ही बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद उसने अपनी पत्नी रामेश्वरी देवांगन (35) पर भी हमला कर दिया।

बच्चे ने पड़ोसियों लोगों की दी जानकारी 

आरोपी के 15 वर्षीय बेटे ने हिम्मत दिखाते हुए हथौड़ा छीन लिया और पास में भागकर आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी। लोगों के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया. घायल मां को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पत्नी रामेश्वरी देवांगन का इलाज जारी है, और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जर्मन शेफर्ड घर लाना चाहता था आरोपी

पुलिस को जांच पड़ताल में पता चला है कि आरोपी जर्मन शेफर्ड कुत्ते को पालने के लिए घर लाना चाहता था। कुत्ते की कीमत करीब 800 रुपए थी। आरोपी ने 600 रुपए जमा कर लिए थे। उसे 200 रुपए की जरूरत थी। इसी पैसों को लेकर उसने मां का मर्डर कर दिया।

ASP लखन पटले ने बताया कि, घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार है। पुलिस टीम आरोपी की खोजबीन में जुटी है। आरोपी की पत्नी की हालत सामान्य है। उसका अस्पताल में इलाज जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित नागेश्वर नगर में एक चौंका देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक युवक ने कुत्ता खरीदने के लिए मां से पैसे मांगे, और इंकार किए जाने पर उसने आपा खो दिया। गुस्से में आकर युवक ने हथौड़े से हमला कर अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी। घटना में बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। उरला थाना प्रभारी बीएल चंद्राकर से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार सुबह की है। आरोपी प्रदीप देवांगन (45) ई रिक्शा चालक है। उसने घर में जर्मन शेफर्ड कुत्ता खरीदने के लिए अपनी मां से 200 रुपए मांगे। बुजुर्ग मां गणेशी देवांगन (70) ने पैसे देने से मना कर दिया। इस बात से आरोपी भड़क गया। उसने पास ही पड़े हथौड़ी से मां के सिर पर तीन से चार बार ताबड़तोड़ वार कर दिया। हथौड़ी सिर में लगते ही बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद उसने अपनी पत्नी रामेश्वरी देवांगन (35) पर भी हमला कर दिया।

बच्चे ने पड़ोसियों लोगों की दी जानकारी 

आरोपी के 15 वर्षीय बेटे ने हिम्मत दिखाते हुए हथौड़ा छीन लिया और पास में भागकर आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी। लोगों के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया. घायल मां को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पत्नी रामेश्वरी देवांगन का इलाज जारी है, और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जर्मन शेफर्ड घर लाना चाहता था आरोपी

पुलिस को जांच पड़ताल में पता चला है कि आरोपी जर्मन शेफर्ड कुत्ते को पालने के लिए घर लाना चाहता था। कुत्ते की कीमत करीब 800 रुपए थी। आरोपी ने 600 रुपए जमा कर लिए थे। उसे 200 रुपए की जरूरत थी। इसी पैसों को लेकर उसने मां का मर्डर कर दिया। ASP लखन पटले ने बताया कि, घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार है। पुलिस टीम आरोपी की खोजबीन में जुटी है। आरोपी की पत्नी की हालत सामान्य है। उसका अस्पताल में इलाज जारी है।