Saturday, April 19, 2025
HomeUncategorizedमहादेव सट्टा ऐप मामले में बॉलीवुड एक्टर साहिल खान को जगदलपुर से...

महादेव सट्टा ऐप मामले में बॉलीवुड एक्टर साहिल खान को जगदलपुर से मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जगदलपुर। महादेव सट्टा एप केस मामले में छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से बॉलीवुड एक्टर साहिल खान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, खान द लायन बुक ऐप नाम के एक सट्टेबाजी ऐप से जुड़े हुए थे, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का भी हिस्सा है। मामले में पहले मुंबई पुलिस एसआईटी ने उनसे पूछताछ की थी

जगदलपुर से हुई साहिल की गिरफ्तारी

मुंबई साइबर सेल ने शनिवार को साहिल खान को जगदलपुर से गिरफ्तार किया। यहां से उन्हें मुंबई ले जाया जाया गया है। वे कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए लगातार अपना लोकेशन बदलते हुए महाराष्ट्र के सीमावर्ती राज्यों से होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे।

एक्टर पर लायन बुक ऐप को प्रमोट और उनके इवेंट्स अटेंड करने का आरोप लगा है। लायन बुक को प्रमोट करने के बाद उन्होंने बतौर पार्टनर लोटस बुक 24/7 ऐप लॉन्च किया। साहिल ऐप को बढ़ावा देने के लिए अपने रौब का इस्तेमाल करते थे।

वो सिलेब्रिटीज को बुलाते थे और ग्रांड पार्टियों का आयोजन करते थे फिलहाल मामले की जांच जारी है. जल्द ही पुलिस केस कई और बड़े पहलुओं को सामने ला सकती है

बॉलीवुड एक्टर साहिल खान फिल्मों में कर चुके है काम

एक्टर अकसर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर साहिल खान अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने Excuse Me और स्टाइल जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, साहिल फिल्मों में कुछ कमाल नहीं कर सके।

एक्टर साहिल खान डिवाइन न्यूट्रीशन नाम से चलते है कंपनी

इसके बाद उनकी फिटनेस जर्नी शुरू हुई और वो फिटनेस इंफ्लुएंसर बन गए। साहिल Divine Nutrition नाम की एक कंपनी चलाते हैं। जो कि फिटनेस सप्लिमेंट्स बेचती है। इस साल फरवरी में उन्होंने अपनी दूसरी शादी के बारे में खुलासा किया था। एक्टर ने बताया कि उन्होंने रूस में सगाई के बाद उन्होंने मिलेना से शादी कर ली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

जगदलपुर। महादेव सट्टा एप केस मामले में छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से बॉलीवुड एक्टर साहिल खान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, खान द लायन बुक ऐप नाम के एक सट्टेबाजी ऐप से जुड़े हुए थे, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का भी हिस्सा है। मामले में पहले मुंबई पुलिस एसआईटी ने उनसे पूछताछ की थी जगदलपुर से हुई साहिल की गिरफ्तारी मुंबई साइबर सेल ने शनिवार को साहिल खान को जगदलपुर से गिरफ्तार किया। यहां से उन्हें मुंबई ले जाया जाया गया है। वे कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए लगातार अपना लोकेशन बदलते हुए महाराष्ट्र के सीमावर्ती राज्यों से होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। एक्टर पर लायन बुक ऐप को प्रमोट और उनके इवेंट्स अटेंड करने का आरोप लगा है। लायन बुक को प्रमोट करने के बाद उन्होंने बतौर पार्टनर लोटस बुक 24/7 ऐप लॉन्च किया। साहिल ऐप को बढ़ावा देने के लिए अपने रौब का इस्तेमाल करते थे। वो सिलेब्रिटीज को बुलाते थे और ग्रांड पार्टियों का आयोजन करते थे फिलहाल मामले की जांच जारी है. जल्द ही पुलिस केस कई और बड़े पहलुओं को सामने ला सकती है बॉलीवुड एक्टर साहिल खान फिल्मों में कर चुके है काम एक्टर अकसर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर साहिल खान अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने Excuse Me और स्टाइल जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, साहिल फिल्मों में कुछ कमाल नहीं कर सके। एक्टर साहिल खान डिवाइन न्यूट्रीशन नाम से चलते है कंपनी इसके बाद उनकी फिटनेस जर्नी शुरू हुई और वो फिटनेस इंफ्लुएंसर बन गए। साहिल Divine Nutrition नाम की एक कंपनी चलाते हैं। जो कि फिटनेस सप्लिमेंट्स बेचती है। इस साल फरवरी में उन्होंने अपनी दूसरी शादी के बारे में खुलासा किया था। एक्टर ने बताया कि उन्होंने रूस में सगाई के बाद उन्होंने मिलेना से शादी कर ली है।