Wednesday, March 12, 2025
Homeअन्य खबरेमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी महिला दिवस की शुभकामनाएं, CM साय महिला...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी महिला दिवस की शुभकामनाएं, CM साय महिला विधायकों के साथ नजर आए…

CM विष्णुदेव साय ने दी महिला दिवस की शुभकामनाएं, महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त होगी जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने में महिलाओं की सहभागिता अहम है। सरकार ने इसी सोच के तहत महतारी वंदन योजना जैसी ऐतिहासिक पहल की है, जिसकी 13वीं किश्त आज जारी की जाएगी।

जशपुर दौरे पर CM साय, महिला विधायकों के साथ नजर आए

मुख्यमंत्री साय आज जशपुर के कुनकुरी में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे। रवाना होने से पहले उन्होंने जशपुर की विधायक रायमुनी भगत और पत्थलगांव की विधायक गोमती साय के साथ मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महिलाओं का सम्मान करती आई है।

महिलाओं को समान अवसर देना सरकार की प्राथमिकता: CM साय

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि राज्य की महिलाएं हर क्षेत्र में समान अवसर प्राप्त करें, ताकि वे आत्मनिर्भर होकर प्रदेश और देश की प्रगति में भागीदार बन सकें। उन्होंने समाज से अपील की कि महिलाओं के लिए समानता, सम्मान और सुरक्षा का माहौल बनाया जाए।

कुनकुरी में मेगा हेल्थ कैम्प और सामूहिक विवाह कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ

जशपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री साय स्व. दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में आयोजित मेगा हेल्थ कैम्प का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही, वे सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 350 से अधिक जोड़ियों के बंधन का भी साक्षी बनेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

CM विष्णुदेव साय ने दी महिला दिवस की शुभकामनाएं, महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त होगी जारी रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने में महिलाओं की सहभागिता अहम है। सरकार ने इसी सोच के तहत महतारी वंदन योजना जैसी ऐतिहासिक पहल की है, जिसकी 13वीं किश्त आज जारी की जाएगी।