Monday, April 14, 2025
Homeअपराधइंसानियत शर्मसार: जिसे बनना था रक्षक, वही बनी अपराध की साझेदार! बड़ी...

इंसानियत शर्मसार: जिसे बनना था रक्षक, वही बनी अपराध की साझेदार! बड़ी मां बोली – ‘यह लड़का अच्छा है, तुझसे शादी करा दूंगी’; नाबालिग के साथ बार-बार दरिंदगी, आरोपी ने धमकाया – जान से मार दूंगा…

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज इस केस में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने पिछले 3-4 महीनों के दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़िता की बड़ी मां पर भी आरोप है कि उन्होंने न सिर्फ इस घटना को नजरअंदाज किया, बल्कि आरोपी का पक्ष लेते हुए चुप्पी साधने का दबाव भी डाला।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता और उसकी बड़ी मां एक ही घर में रहते हैं। घटना के समय दोनों पास-पास के कमरों में सो रही थीं। पीड़िता का आरोप है कि जब वह चीखती-चिल्लाती रही, तब भी उसकी बड़ी मां ने मदद नहीं की। बल्कि उसने यह कहकर चुप रहने के लिए कहा कि यह लड़का अच्छा है, आगे चलकर तुझसे इसकी शादी करवा दूंगी।

जाने क्या है पूरी वारदात

दरअसल, पिछले साल पीड़िता की बड़ी मां ने राहुल नाम के लड़के को घर बुलाया था, जिससे नाबालिग की उनसे पहचान कराई। पीड़िता की बड़ी मां आरोपी राहुल को बार-बार फोनकर घर बुलाती थी। इसी बीच 24 दिसंबर 2024 की रात लगभग 11 बजे आरोपी फिर आया।

इस दौरान पीड़िता अपने कमरे में सोई हुई थी। उसकी बड़ी मां बगल के कमरे में सोई हुई थी। अचानक आरोपी राहुल पीड़िता के कमरे में आया। पीड़िता के मना करने के बाद भी जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।

बड़ी मां ने ही दिया आरोपी का साथ

पीड़िता ने बताया कि सुबह जब वह अपनी बड़ी मां को वारदात की जानकारी दी, तो उसने कहा कि किसी मत बताना, तुम्हारी इससे शादी करा दूंगी। इसके बाद आरोपी युवक बार-बार घर आता रहा। नाबालिग को धमकाकर रेप करता रहा। पीड़िता की बड़ी मां आरोपी का समर्थन करती रही।

जानिए कैसे हुई आरोपियों की गिरफ्तारी

पीड़िता ने बताया कि आरोपी की हरकतों से वह परेशान थी। इसी बीच वो घूमने के बहाने अपने मौसी के घर पहुंची और आपबीती बताई। उसने बताया कि राहुल नाम का लड़का उससे लगातार रेप कर रहा है। बड़ी मां भी साथ देती है, यह सुनकर वह दंग रह गई।

इसके बाद नाबालिग की मौसी 10 अप्रैल को सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस से बताया कि उसकी 15 साल की भांजी 7 अप्रैल को उसके घर आई थी और गुमसुम थी। जब उसने भांजी से पूछताछ की तो उसने रेप की वारदात के बारे में जानकारी दी।

पीड़िता की मौसी की शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने आरोपी राहुल उर्फ गौतम सिंह (27) और पीड़िता की बड़ी मां (50) को गिरफ्तार किया। दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है। SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज इस केस में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने पिछले 3-4 महीनों के दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़िता की बड़ी मां पर भी आरोप है कि उन्होंने न सिर्फ इस घटना को नजरअंदाज किया, बल्कि आरोपी का पक्ष लेते हुए चुप्पी साधने का दबाव भी डाला। जानकारी के अनुसार, पीड़िता और उसकी बड़ी मां एक ही घर में रहते हैं। घटना के समय दोनों पास-पास के कमरों में सो रही थीं। पीड़िता का आरोप है कि जब वह चीखती-चिल्लाती रही, तब भी उसकी बड़ी मां ने मदद नहीं की। बल्कि उसने यह कहकर चुप रहने के लिए कहा कि यह लड़का अच्छा है, आगे चलकर तुझसे इसकी शादी करवा दूंगी।

जाने क्या है पूरी वारदात

दरअसल, पिछले साल पीड़िता की बड़ी मां ने राहुल नाम के लड़के को घर बुलाया था, जिससे नाबालिग की उनसे पहचान कराई। पीड़िता की बड़ी मां आरोपी राहुल को बार-बार फोनकर घर बुलाती थी। इसी बीच 24 दिसंबर 2024 की रात लगभग 11 बजे आरोपी फिर आया। इस दौरान पीड़िता अपने कमरे में सोई हुई थी। उसकी बड़ी मां बगल के कमरे में सोई हुई थी। अचानक आरोपी राहुल पीड़िता के कमरे में आया। पीड़िता के मना करने के बाद भी जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।

बड़ी मां ने ही दिया आरोपी का साथ

पीड़िता ने बताया कि सुबह जब वह अपनी बड़ी मां को वारदात की जानकारी दी, तो उसने कहा कि किसी मत बताना, तुम्हारी इससे शादी करा दूंगी। इसके बाद आरोपी युवक बार-बार घर आता रहा। नाबालिग को धमकाकर रेप करता रहा। पीड़िता की बड़ी मां आरोपी का समर्थन करती रही।

जानिए कैसे हुई आरोपियों की गिरफ्तारी

पीड़िता ने बताया कि आरोपी की हरकतों से वह परेशान थी। इसी बीच वो घूमने के बहाने अपने मौसी के घर पहुंची और आपबीती बताई। उसने बताया कि राहुल नाम का लड़का उससे लगातार रेप कर रहा है। बड़ी मां भी साथ देती है, यह सुनकर वह दंग रह गई। इसके बाद नाबालिग की मौसी 10 अप्रैल को सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस से बताया कि उसकी 15 साल की भांजी 7 अप्रैल को उसके घर आई थी और गुमसुम थी। जब उसने भांजी से पूछताछ की तो उसने रेप की वारदात के बारे में जानकारी दी। पीड़िता की मौसी की शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने आरोपी राहुल उर्फ गौतम सिंह (27) और पीड़िता की बड़ी मां (50) को गिरफ्तार किया। दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है। SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।