बिलासपुर। बिलासपुर जिले में एक बार फिर 5 साल मासूम बच्ची से शर्मशार करने वाले मामला सामने आया है। पांच साल की बच्ची को चाकलेट खिलाने के बहाने घर ले जाकर मोहल्ले में ही रहने वाले दो नाबालिग ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद उसे चाकलेट देकर घर मेज दिया। घटना के बाद तबीयत बिगड़ने पर बच्ची ने घटना की जानकारी अपनी दादी को दी। पीड़ित के पिता मंगलवार को घटना की शिकायत थाने में की। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
कोनी क्षेत्र में रहने वाला परिवार रोजी-मजदूरी करता है। उनकी पांच साल की बेटी अपनी दादी के साथ घर पर ही रहती है। दो दिन पहले वह घर के पास ही खेल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला 15 साल का किशोर वहां आया।
चाकलेट खिलाने के बहाने पांच साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म
मोहल्ले में रहने वाला किशोर पांच साल की बच्ची को चाकलेट देने के बहाने अपने घर ले गया। वहां साथ पर उसने अपने 14 साल के दोस्त के बालिका से दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद बच्ची को चाकलेट देकर घर भेज दिया। इधर घटना के बाद से बच्ची के पेट में दर्द था। पहले दिन किसी तरह उसने दर्द सहन कर लिया।
दर्द से कराह रही बच्ची ने दादी को बताई आपबीती
दूसरे दिन उसने पूरी घटना की जानकारी दादी को दी। रात को उसकी दादी ने बालिका के पिता को घटना के संबंध में जानकारी दी। इस पर पीड़ित के पिता ने मंगलवार की सुबह थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित नाबालिग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
बच्ची के साथ पहले भी कर चुके हैं दुष्कर्म
CSP ने बताया कि बच्ची से बारीकी से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों लड़कों ने कुछ दिन पहले भी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। जब बच्ची ने डर के कारण घटना की जानकारी किसी को नहीं दी, तब उनका हौसला बढ़ गया। पुलिस बच्ची से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है।