बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम भरनी निवासी महिला पर्वतारोही कुमारी निशु सिंह को स्वेच्छानुदान मद से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। तहसील कार्यालय सकरी में आज ज़िला प्रशासन की और से तहसीलदार ने उक्त राशि के चेक निशु सिंह को सौंपे। बिलासपुर की निशु सिंह छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध माउंटनियर है।उन्होंने अफ़्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटियों में से एक किलीमंजारों सहित हिमालय के कई चोटियों पर विजय हासिल की है। उनकी इच्छा निकट भविष्य में माउंटएवरेस्ट चढ़ाई करने की है। इसकी तैयारी एवं संसाधन एकत्र करने में वे जुटी हुई हैं। उन्होंने एवरेस्ट अभियान में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार प्रकट किया है।