Saturday, April 19, 2025
Homeछत्तीसगढ़पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का निधन, श्री बालाजी...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का निधन, श्री बालाजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 89 वर्षीय पिता नंद कुमार बघेल का आज 8 जनवरी 2024 को सुबह 6 बजे निधन हो गया। नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी रायपुर के श्री बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। श्री बालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे, और कमजोर थे। उन्होंने आज आखिरी सांसें ली। जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अभी नई दिल्ली में है और सुबह 11बजकर 45 मिनट की फ्लाइट से रायपुर वापस लौटेंगे। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज अंतिम संस्कार की कार्रवाई संपन्न नहीं हो पाएगी परिजन बाहर है उनके आने के उपरांत थी अंतिम संस्कार संपन्न होगा।

मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 89 वर्षीय पिता नंद कुमार बघेल का आज 8 जनवरी 2024 को सुबह 6 बजे निधन हो गया। नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी रायपुर के श्री बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। श्री बालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे, और कमजोर थे। उन्होंने आज आखिरी सांसें ली। जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अभी नई दिल्ली में है और सुबह 11बजकर 45 मिनट की फ्लाइट से रायपुर वापस लौटेंगे। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज अंतिम संस्कार की कार्रवाई संपन्न नहीं हो पाएगी परिजन बाहर है उनके आने के उपरांत थी अंतिम संस्कार संपन्न होगा। मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।