Friday, April 18, 2025
HomeअपराधIPL 2025 पर 'सट्टा स्ट्राइक'—महादेव एप गिरोह का भंडाफोड़, 41 गिरफ्तार, कई...

IPL 2025 पर ‘सट्टा स्ट्राइक’—महादेव एप गिरोह का भंडाफोड़, 41 गिरफ्तार, कई राज्यों से जुड़े तार, 30 लाख की संपत्ति जब्त, 1500 खाते फ्रीज की तैयारी…

रायपुर। रायपुर पुलिस को ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महादेव सट्टा एप के जरिए चल रहे अंतर्राज्यीय सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 8 आरोपी अन्य राज्यों से हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी ‘L 95 LOTUS’, ‘LOTUS 651’ और ‘LOTUS 656’ जैसे पैनलों के माध्यम से कोलकाता और गुवाहाटी (असम) से सट्टा ऑपरेट कर रहे थे। इन सभी का मकसद IPL 2025 के मौजूदा सीजन में बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टेबाजी को अंजाम देना था।

इस कार्रवाई में झारखंड के 3, मध्यप्रदेश के 2, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार के एक-एक और छत्तीसगढ़ के 6 सटोरिए शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से सट्टा संचालन में उपयोग किए जा रहे कुल 67 मोबाइल फोन, 8 लैपटॉप, 4 राउटर, 94 ATM कार्ड, 15 सिम कार्ड, 32 बैंक पासबुक, 3 चेकबुक, 1 सिक्योरिटी कैमरा, 4 पावर एक्सटेंशन बोर्ड और सट्टा हिसाब-किताब से जुड़ी 3 कॉपियां बरामद की हैं, जिसकी कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है।

आरोपियों के खिलाफ थाना देवेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 73/25 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4(क), 7 एवं बीएनएस की धाराएं 318(4), 61(2), 112(2), भारतीय तार अधिनियम 25सी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है. साथ ही आगे धारा 336, 338, 340 बीएनएस भी जोड़ी जा रही है।

500 बैंक खातों के जरिए करोड़ों का सट्टा कारोबार, 1500 खातों पर लग रही रोक

महादेव सट्टा एप नेटवर्क से जुड़े आरोपियों ने पैसों के लेन-देन के लिए करीब 500 बैंक खातों का इस्तेमाल किया। इन खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये का सट्टा ट्रांजैक्शन किया गया है।पुलिस ने इन खातों की डिटेल संबंधित बैंकों से मंगाई है और अब इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए 1500 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया तेज़ कर दी गई है।

जानिए कैसे हुई कार्रवाई?

पुलिस को 13 अप्रैल को स्थानीय इनपुट मिला, जिसके आधार पर आरोपी निखिल वाधवानी को देवेंद्र नगर इलाके में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने कोलकाता और गुवाहाटी (असम) में रेकी करते हुए कोलकाता में रेड कार्रवाई करते हुए न्यू टाउन राजघर स्थित आशियाना अपार्टमेंट से 06 आरोपी और राजारहाट स्थित तुलसी विहार अपार्टमेंट से 02 आरोपी तथा गुवाहाटी में रेड कार्रवाई कर बेलटोला स्थित महेन्द्री अपार्टमेंट से 06 आरोपी सहित कुल 14 आरोपियों को ऑनलाइन सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया. आरोपियों द्वारा महादेव ऐप के पैनल L 95 LOTUS, LOTUS 651 तथा LOTUS 656 से सट्टा संचालित किया जा रहा था।

IPL 2025 में ऑनलाइन सट्टेबाजी पर शिकंजा: अब तक 17 केस, 41 गिरफ्तार, 72 लाख से ज्यादा की जब्ती

IPL 2025 के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम और साइबर यूनिट लगातार शिकंजा कस रही है। अब तक इस सीजन में कुल 17 मामलों में 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इन कार्रवाइयों के दौरान पुलिस ने सट्टेबाजी से जुड़ा कुल 72.27 लाख रुपये का सामान जब्त किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी Gajanand App, Mr Bean, Winpro-in, DiamondÛch999-com, Wood777, ClassicÛch-99-com, FunÛch App, VazirÛch-com, Unclebet9-com, Kingdombook9-com, Shubhlabh App और Gold363 App जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर रहे थे।

आरोपी नाम 

कोलकाता से गिरफ्तार किए गए आरोपी

पंकज वासवानी – बिलासपुर (छ.ग.)

रवि सजनानी – रायपुर (छ.ग.)

रोशन कुमार ठाकुर – दरभंगा (बिहार)

प्रतीक सोनी – बिलासपुर (छ.ग.)

संदीप अमरानी – कटनी (म.प्र.)

अंकुल मिश्रा – पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड)

दीपांशु गुप्ता – पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड)

ताज्जु मसीह – गुरदासपुर (पंजाब), वर्तमान में भिलाई

गुवाहाटी से गिरफ्तार किए गए आरोपी

कुशल साहू – बिलासपुर (छ.ग.)

जीत सिंह – दुर्ग (छ.ग.)

सूजल रूपरेला – रायपुर (छ.ग.)

अनुराग डहरिया – छिंदवाड़ा (म.प्र.)

हरदीप सिंह – पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड)

भानू सिंह राजपूत – आगरा (उ.प्र.)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

रायपुर। रायपुर पुलिस को ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महादेव सट्टा एप के जरिए चल रहे अंतर्राज्यीय सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 8 आरोपी अन्य राज्यों से हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी 'L 95 LOTUS', 'LOTUS 651' और 'LOTUS 656' जैसे पैनलों के माध्यम से कोलकाता और गुवाहाटी (असम) से सट्टा ऑपरेट कर रहे थे। इन सभी का मकसद IPL 2025 के मौजूदा सीजन में बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टेबाजी को अंजाम देना था। इस कार्रवाई में झारखंड के 3, मध्यप्रदेश के 2, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार के एक-एक और छत्तीसगढ़ के 6 सटोरिए शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से सट्टा संचालन में उपयोग किए जा रहे कुल 67 मोबाइल फोन, 8 लैपटॉप, 4 राउटर, 94 ATM कार्ड, 15 सिम कार्ड, 32 बैंक पासबुक, 3 चेकबुक, 1 सिक्योरिटी कैमरा, 4 पावर एक्सटेंशन बोर्ड और सट्टा हिसाब-किताब से जुड़ी 3 कॉपियां बरामद की हैं, जिसकी कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ थाना देवेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 73/25 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4(क), 7 एवं बीएनएस की धाराएं 318(4), 61(2), 112(2), भारतीय तार अधिनियम 25सी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है. साथ ही आगे धारा 336, 338, 340 बीएनएस भी जोड़ी जा रही है।

500 बैंक खातों के जरिए करोड़ों का सट्टा कारोबार, 1500 खातों पर लग रही रोक

महादेव सट्टा एप नेटवर्क से जुड़े आरोपियों ने पैसों के लेन-देन के लिए करीब 500 बैंक खातों का इस्तेमाल किया। इन खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये का सट्टा ट्रांजैक्शन किया गया है।पुलिस ने इन खातों की डिटेल संबंधित बैंकों से मंगाई है और अब इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए 1500 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया तेज़ कर दी गई है।

जानिए कैसे हुई कार्रवाई?

पुलिस को 13 अप्रैल को स्थानीय इनपुट मिला, जिसके आधार पर आरोपी निखिल वाधवानी को देवेंद्र नगर इलाके में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने कोलकाता और गुवाहाटी (असम) में रेकी करते हुए कोलकाता में रेड कार्रवाई करते हुए न्यू टाउन राजघर स्थित आशियाना अपार्टमेंट से 06 आरोपी और राजारहाट स्थित तुलसी विहार अपार्टमेंट से 02 आरोपी तथा गुवाहाटी में रेड कार्रवाई कर बेलटोला स्थित महेन्द्री अपार्टमेंट से 06 आरोपी सहित कुल 14 आरोपियों को ऑनलाइन सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया. आरोपियों द्वारा महादेव ऐप के पैनल L 95 LOTUS, LOTUS 651 तथा LOTUS 656 से सट्टा संचालित किया जा रहा था।

IPL 2025 में ऑनलाइन सट्टेबाजी पर शिकंजा: अब तक 17 केस, 41 गिरफ्तार, 72 लाख से ज्यादा की जब्ती

IPL 2025 के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम और साइबर यूनिट लगातार शिकंजा कस रही है। अब तक इस सीजन में कुल 17 मामलों में 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन कार्रवाइयों के दौरान पुलिस ने सट्टेबाजी से जुड़ा कुल 72.27 लाख रुपये का सामान जब्त किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी Gajanand App, Mr Bean, Winpro-in, DiamondÛch999-com, Wood777, ClassicÛch-99-com, FunÛch App, VazirÛch-com, Unclebet9-com, Kingdombook9-com, Shubhlabh App और Gold363 App जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर रहे थे।

आरोपी नाम 

कोलकाता से गिरफ्तार किए गए आरोपी पंकज वासवानी - बिलासपुर (छ.ग.) रवि सजनानी - रायपुर (छ.ग.) रोशन कुमार ठाकुर - दरभंगा (बिहार) प्रतीक सोनी - बिलासपुर (छ.ग.) संदीप अमरानी - कटनी (म.प्र.) अंकुल मिश्रा - पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड) दीपांशु गुप्ता - पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड) ताज्जु मसीह - गुरदासपुर (पंजाब), वर्तमान में भिलाई

गुवाहाटी से गिरफ्तार किए गए आरोपी

कुशल साहू - बिलासपुर (छ.ग.) जीत सिंह - दुर्ग (छ.ग.) सूजल रूपरेला - रायपुर (छ.ग.) अनुराग डहरिया - छिंदवाड़ा (म.प्र.) हरदीप सिंह - पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड) भानू सिंह राजपूत - आगरा (उ.प्र.)