Wednesday, March 12, 2025
HomeअपराधSECL कर्मी की बेटी ने की आत्महत्या: पंखे से लटकता मिला शव,...

SECL कर्मी की बेटी ने की आत्महत्या: पंखे से लटकता मिला शव, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, 2 साल से रह रही थी मायके में…

कोरबा: शादीशुदा महिला ने की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप/ परिजनों की गैरमौजूदगी में फांसी लगाकर दी जान

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र के गेवरा कॉलोनी में एक शादीशुदा महिला रोशनी साहू (29) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने माता-पिता के साथ रहती थी। घटना के समय परिजन एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे। जब वे लौटे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से घर में प्रवेश करने पर रोशनी का शव पंखे से लटकता मिला।

मृतिका रोशनी
     मृतिका रोशनी

ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

परिजनों ने पुलिस को बताया कि रोशनी की शादी तीन-चार साल पहले हुई थी, लेकिन विवाह के एक साल बाद ही वह ससुराल छोड़कर मायके आ गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज के लिए ससुराल पक्ष उसे प्रताड़ित करता था। कई बार परिवारों के बीच सुलह कराने की कोशिश की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

पुलिस जांच में जुटी

दीपका थाना प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मृतका के मोबाइल की भी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एनसीएच अस्पताल गेवरा भेजा गया है।

पूरे इलाके में शोक का माहौल

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग रोशनी के घर पर एकत्रित हो गए। श्रमिक नेता की बेटी होने के कारण यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। गेवरा कॉलोनी में शोक का माहौल है, और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

कोरबा: शादीशुदा महिला ने की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप/ परिजनों की गैरमौजूदगी में फांसी लगाकर दी जान कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र के गेवरा कॉलोनी में एक शादीशुदा महिला रोशनी साहू (29) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने माता-पिता के साथ रहती थी। घटना के समय परिजन एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे। जब वे लौटे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से घर में प्रवेश करने पर रोशनी का शव पंखे से लटकता मिला।