दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची का शव एक कार में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।बच्ची के हाथ अकड़े हुए थे। चेहरे पर खरोंच के निशान हैं। होंठ और नाक से खून निकल रहा था। बच्ची सुबह घर से कन्याभोज खाने निकली थी। लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो परिजन बच्ची को तलाश शुरू की। इसी बीच मोहल्ले में खड़ी एक युवक की कार में बच्ची की शव मिला। इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है।
दरअसल, नवरात्रि के अंतिम दिन कन्याभोज के लिए सुबह करीब 9 बजे 6 साल की मासूम बच्ची घर से निकली हुई थी, लेकिन देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी। परेशान परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद देर शाम को घर के पास पार्क में कार की डिक्की से बच्ची की लाश मिली। इसकी जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए। और कार मालिक के घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण किया। पुलिस ने बच्ची के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने लोगों को समझाइश देने के बाद संदेही युवक को हिरासत में लिया। हालांकि पुलिस के आश्वासन के बाद भी लोगों की नाराजगी कम नहीं हुई। वहीं परिजनों ने आरोपी पर हत्या और दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
संदेही के घर में गुस्से लोगों ने लगाई आग
इसके बाद देर रात मोहल्ले के लोगों ने संदेही के घर पर आग के हवाले कर दी। इसकी जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौके पहुंची। वहीं आग लगाने के बाद घर में मौजूद लोगों ने मुश्किल से अपनी जान बचाई। इस आगजनी में घर के बाहर खड़ी बाइक जलकर राख हो गया। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में आग पर काबू पाया गया। फिलहाल घटना स्थल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है।

दोषी पर होगी कड़ी कार्रवाई : मंत्री वर्मा
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने घटना की कड़ी निंदा की और बच्ची की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कड़ी कार्रवाई होगी। जो भी दोषी है उसे बक्शा नहीं जाएगा, त्वरित कार्रवाई की जा रही हैं। सबको निष्पक्ष न्याय दिया जा रहा है।