Saturday, April 19, 2025
Homeअपराधपति ने पत्नी को फावड़ा से काटकर कर दी हत्या.... फिर खुद...

पति ने पत्नी को फावड़ा से काटकर कर दी हत्या…. फिर खुद चढ़ गया सूली पे… खेत के स्टोर रूम में मिली लाश…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को फावड़े से काटकर मार डाला। इसके बाद खुद आत्महत्या कर ली है। पूरा मामला उतई थाना क्षेत्र के खोपली गाँव का है।

मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना शुक्रवार शाम हुई है। पत्नी का नाम दशोदा है और पति हेंगल है। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पाटन SDOP आशीष बंछोर ने बताया कि हेंगल शाम 6 बजे दशोदा के साथ खेत गया था। लेकिन दोनों वापस नहीं आए। जब घर के लोग उन्हें खोजते-खोजते खेत पहुंचे तो देखा स्टोर रूम का दरवाजा अंदर से बंद था।

मृतक दशोदा बंजारे की फोटो फाइल
                   मृतक दशोदा बंजारे की फोटो फाइल

रात 10:00 बजे पुलिस को सूचना दी गई

उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि उन्हें रात 10 बजे सूचना मिली थी, जिसके बाद वे अपनी टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। वहां लोगों की भीड़ थी। लोगों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं खुला। तब दीवार में एक छेनी हथौड़ी से होल बनाया गया। होल ने हेंगल को फंदे पर लटका देखा। दशोदा खून से लथपथ पड़ी थी।

मृतक हेंगल बंजारे की फोटो फाइल
                मृतक हेंगल बंजारे की फोटो फाइल

फावड़े से पत्नी को मार डाला

उतई थाना प्रभारी ने बताया कि हेंगल ने स्टोर रूम में रखे फावड़े से दशोदा पर हमला किया। उसने गले और सिर पर कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद खुद भी छत में लगी लकड़ी के सहारे फंदा बनाकर झूल गया। टीआई का कहना है कि हेंगल के बेटों और दोस्तों से पूछताछ करेगी कि आखिर पति पत्नी के बीच कैसे संबंध थे। उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

देर रात लोगों के मदद से तोड़ा गया दरवाजा

स्टोर रूम का दरवाजा और दीवार काफी मजबूत होने से टूट नहीं रही थी। गांव के लोगों की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद देर रात 1 बजे दीवार में होल करके और दरवाजा तोड़कर पुलिस स्टोर रूम के अंदर पहुंची। इस दौरान एसडीओपी पाटन और उतई पुलिस मौके पर मौजूद रही। पुलिस ने स्टोर रूम को सील कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को फावड़े से काटकर मार डाला। इसके बाद खुद आत्महत्या कर ली है। पूरा मामला उतई थाना क्षेत्र के खोपली गाँव का है। मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना शुक्रवार शाम हुई है। पत्नी का नाम दशोदा है और पति हेंगल है। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पाटन SDOP आशीष बंछोर ने बताया कि हेंगल शाम 6 बजे दशोदा के साथ खेत गया था। लेकिन दोनों वापस नहीं आए। जब घर के लोग उन्हें खोजते-खोजते खेत पहुंचे तो देखा स्टोर रूम का दरवाजा अंदर से बंद था।
मृतक दशोदा बंजारे की फोटो फाइल
                   मृतक दशोदा बंजारे की फोटो फाइल
रात 10:00 बजे पुलिस को सूचना दी गई उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि उन्हें रात 10 बजे सूचना मिली थी, जिसके बाद वे अपनी टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। वहां लोगों की भीड़ थी। लोगों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं खुला। तब दीवार में एक छेनी हथौड़ी से होल बनाया गया। होल ने हेंगल को फंदे पर लटका देखा। दशोदा खून से लथपथ पड़ी थी।
मृतक हेंगल बंजारे की फोटो फाइल
                मृतक हेंगल बंजारे की फोटो फाइल
फावड़े से पत्नी को मार डाला उतई थाना प्रभारी ने बताया कि हेंगल ने स्टोर रूम में रखे फावड़े से दशोदा पर हमला किया। उसने गले और सिर पर कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद खुद भी छत में लगी लकड़ी के सहारे फंदा बनाकर झूल गया। टीआई का कहना है कि हेंगल के बेटों और दोस्तों से पूछताछ करेगी कि आखिर पति पत्नी के बीच कैसे संबंध थे। उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। देर रात लोगों के मदद से तोड़ा गया दरवाजा स्टोर रूम का दरवाजा और दीवार काफी मजबूत होने से टूट नहीं रही थी। गांव के लोगों की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद देर रात 1 बजे दीवार में होल करके और दरवाजा तोड़कर पुलिस स्टोर रूम के अंदर पहुंची। इस दौरान एसडीओपी पाटन और उतई पुलिस मौके पर मौजूद रही। पुलिस ने स्टोर रूम को सील कर दिया है।