Saturday, April 19, 2025
Homeअन्य खबरेभाजपा के संगठन महापर्व का अंतिम पड़ाव: 17 जनवरी को छत्तीसगढ़ को...

भाजपा के संगठन महापर्व का अंतिम पड़ाव: 17 जनवरी को छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष…

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा 17 जनवरी को, नामांकन 16 जनवरी को

रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन 17 जनवरी को किया जाएगा। इसके लिए 16 जनवरी की शाम 5 से 7 बजे तक नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी। यह जानकारी भाजपा प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने दी।

प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के प्रभारी विनोद तावड़े विशेष रूप से रायपुर आएंगे। उनके साथ प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और चुनाव पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल भी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहेंगे।

खूबचंद पारख ने बताया कि भाजपा ने पूरे देश में सितंबर 2024 से संगठन महापर्व मनाया। छत्तीसगढ़ में भी सदस्यता महाअभियान चलाकर 60 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, और प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर अभियान को सफल बनाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों ने जनता को आकर्षित किया, जिसके चलते 35% आबादी ने पार्टी की सदस्यता ली।

सदस्यता अभियान के बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। बूथ अध्यक्षों से लेकर मंडल और जिला अध्यक्षों का चयन पूरा हो चुका है। अब 17 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। इससे पहले 16 जनवरी को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में हुई बैठकों में संगठन के प्रयासों की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा 17 जनवरी को, नामांकन 16 जनवरी को रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन 17 जनवरी को किया जाएगा। इसके लिए 16 जनवरी की शाम 5 से 7 बजे तक नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी। यह जानकारी भाजपा प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने दी। प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के प्रभारी विनोद तावड़े विशेष रूप से रायपुर आएंगे। उनके साथ प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और चुनाव पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल भी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहेंगे। खूबचंद पारख ने बताया कि भाजपा ने पूरे देश में सितंबर 2024 से संगठन महापर्व मनाया। छत्तीसगढ़ में भी सदस्यता महाअभियान चलाकर 60 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, और प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर अभियान को सफल बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों ने जनता को आकर्षित किया, जिसके चलते 35% आबादी ने पार्टी की सदस्यता ली। सदस्यता अभियान के बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। बूथ अध्यक्षों से लेकर मंडल और जिला अध्यक्षों का चयन पूरा हो चुका है। अब 17 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। इससे पहले 16 जनवरी को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में हुई बैठकों में संगठन के प्रयासों की सराहना की।